फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमलेश डी. पटेल दाजी ने दिया निराकार की ओर बढ़ने का दिया संदेश

मुकेश कुमार Updated Sat, 21 Jun 2025 01:40 PM IST

श्रीरामचंद्र मिशन के अध्यक्ष व हार्टफुलनेस मेडिटेशन के ग्लोबल गाइड कमलेश डी. पटेल दाजी ने साकार से निराकार की ओर बढ़ने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि यदि ईश्वर को पाना है तो उसे अपने अंतःकरण में तलाश करो, बाहर नहीं। देश-विदेश से आए श्री रामचंद्र मिशन के सैकड़ों अनुयायियों ने ध्यान साधना कर मानव कल्याण की कामना की। शाहजहांपुर के एक होटल में शुक्रवार शाम को आयोजित ध्यान सत्र और ओपन हाउस में दाजी ने कहा कि जिस तरह भगवान राम और कृष्ण को उस समय लोग नहीं पहचान पाए। वैसे ही हम भी ईश्वर की अनुभूति नहीं कर पा रहे हैं। धर्म केवल शिक्षा देता है, लेकिन अध्यात्मिकता को जानना होगा। तमाम देवी देवताओं की फोटो और मूर्तियां सिर्फ एक चिह्न मात्र हैं। हमें साकार से निराकार की ओर जाना पड़ेगा, तभी हम आध्यात्मिक प्रगति कर सकते हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें