शाहजहांपुर में हिंदी वेब सीरीज दास्तान-ए-मोहल्ले की शूटिंग चल रही है। इसमें जिले के कई कलाकार नजर आएंगे, जो पिछले एक सप्ताह से शूटिंग में व्यस्त हैं। अथर्व कल्चरल सोसाइटी के डायरेक्टर योगेश पांडेय इस वेब सीरीज के लाइन प्रोड्यूसर हैं। निर्देशन सूर्यकांत वर्मा कर रहे हैं। निर्माता एमडी इकबाल अहमद व सूर्यकांत वर्मा हैं। निर्देशक सूर्यकांत ने बताया कि यह एक फैमिली ड्रामा है। यह वेब सीरीज 1990 के दशक की कहानी पर बनी है। इसकी शूटिंग शहर की विभिन्न लोकेशन पर की जा रही है। अब तक पक्का पुल, भारद्वाज कॉलोनी, केरूगंज, हनुमत धाम पर शूटिंग हो चुकी है।