शाहजहांपुर में मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत शनिवार को रॉयन इंटरनेशनल स्कूल की छात्रा परिधि को एक दिन का आरसी मिशन थाना प्रभारी बनाया गया। छात्रा ने कुर्सी संभालने के बाद फरियादियों की समस्याएं सुनकर निस्तारण के निर्देश दिए। इंटरमीडियट की छात्रा परिधि को स्कूल से पुलिस की गाड़ी से लाया गया। यहां परिधि ने थाने का निरीक्षण किया। इसके बाद इंस्पेक्टर धर्मेंद्र गुप्ता के चैंबर में बैठकर लोगों की समस्याएं सुनी। इंस्पेक्टर धर्मेंद्र गुप्ता ने बताया कि मिशन शक्ति अभियान का मुख्य उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षित, आत्मनिर्भर एवं सशक्त वातावरण उपलब्ध कराना है।