फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : शाहजहांपुर में लाला काशीनाथ ज्वैलर्स के यहां आयकर का छापा, जांच जारी

शाहजहांपुर के चौक क्षेत्र में लाला काशीनाथ ज्वैलर्स के शोरूम और गोदाम में आयकर विभाग की टीम पिछले 24 घंटे से जांच में जुटी हुई है। अभी तक टीम के सदस्य बाहर नहीं आए हैं। लाला काशीनाथ सेठ ज्वैलर्स के कई शहरों में शोरूम हैं। बृहस्पतिवार पूर्वाह्न करीब 11 बजे लखनऊ से आई 21 सदस्यीय टीम ने मेन गेट को बंद कराने के बाद जांच शुरू की। बाहरी किसी भी व्यक्ति को अंदर जाने की इजाजत नहीं है। बताया जा रहा है कि टीम अंदर सारे अभिलेख चेक कर रही है। स्टॉक भी चेक किया जा रहा है। इस मामले में आयकर विभाग के स्थानीय अधिकारी कुछ बोलने को तैयार नहीं है। स्थानीय पुलिस को भी इसकी जानकारी नहीं दी गई है। अभी तक टीम की ओर से कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें