शाहजहांपुर के विकासखंड भावलखेड़ा के कंपोजिट स्कूल अटसलिया में बृहस्पतिवार को होली की धूम रही। बच्चों ने विभिन्न तरह की कैप लगाकर कविताओं की रसधार बहाई। कविताओं को सुनकर बच्चों ने खूब तालियां बजाई। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाध्यापक निकहत परवीन ने किया। उन्होंने होली के बारे में बताया। इसके बाद बच्चों को पिचकारी और कैप का वितरण किया गया। फिर बच्चों ने कविताएं सुनाईं। कोमल देवी, सुहानी, आर्यन वर्मा, संध्या, अनन्या, आयुष वर्मा, शिवाजय वर्मा, आरुषि, सीतावती की कविताएं सराही गईं। अंत में सभी ने होली खेली और एक-दूसरे को होली की बधाई दी। सहायक अध्यापक दपिंदर कौर ने बच्चों से गुलाल से होली खेलने पर जोर दिया।