फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur: यूजीसी के नए नियमों के विरोध में प्रदर्शन, हिंदू युवा संगठन ने किया हनुमान चालीसा का पाठ

शाहजहांपुर में हिंदू युवा संगठन की ओर से शनिवार को पुवायां के राजीव चौक पर यूजीसी के नए नियमों का विरोध करते हुए राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को दिया गया। इसके बाद हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ किया गया। शनिनार सुबह दस बजे संगठन के तमाम कार्यकर्ता राजीव चौक पर एकत्र हुए। यहां संगठन के अध्यक्ष अवनीश मिश्रा ने यूजीसी के नए नियमों को हिंदू समाज को तोड़ने वाला बताते हुए संशोधन की मांग की। इसके बाद दिए गए ज्ञापन में कहा गया है कि विश्वविद्यालय अनुदान आयोग 2026 का निर्णय सामाजिक समरसता को छिन्न-भिन्न कर देगा। समाज में जातीय संघर्ष व्यापक रूप से बढ़ जाएगा। समाज में जाति की गहरी खाई पैदा हो जाएगी। यूजीसी का उद्देश्य दलित, पिछड़े छात्र-छात्राओं का उत्पीड़ना रोकना होना चाहिए न कि सामान्य वर्ग के छात्र-छात्राओं को असुरक्षित करना। ज्ञापन पर तमाम कार्यकर्ताओं के हस्ताक्षर हैं। ज्ञापन के बाद हनुमान चालीसा का पाठ किया गया और भारत माता की जय के नारे लगाए गए। इस दौरान सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस बल मौजूद रहा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें