शाहजहांपुर में अखिल भारत हिंदू महासभा ने सपा सांसद रामजी लाल सुमन के खिलाफ प्रदर्शन किया। खिरनीबाग चौराहा पर सांसद का पुतला फूंका। इस दौरान जमकर नारेबाजी की। इसके बाद कलक्ट्रेट में राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार अपूर्वा सिंह को सौंपा। ज्ञापन में जिलाध्यक्ष अजय सिंह ठाकुर ने सपा सांसद के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग करते हुए राज्यसभा सदस्यता रद्द करने की मांग की। चेतावनी दी कि सांसद पर कार्रवाई न होने की स्थिति में हिंदू महासभा के हजारों कार्यकर्ता सड़क पर उतरकर आंदोलन करने पर मजबूर होंगे। इसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।