फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहजहांपुर में झमाझम बारिश ने दिलाई उमस से राहत, सड़कों पर जलभराव से जूझे लोग

शाहजहांपुर में मंगलवार सुबह तेज बारिश ने गर्मी और उमस से राहत दिलाई। करीब आधे घंटे तक बारिश होने से शहर में जलभराव और कीचड़ हो गया। इससे लोगों को निकलने में दिक्कत हुई। लोग भीगते हुए आफिस पहुंचे। बारिश के दौरान बिजली भी गुल हो गई। सुबह करीब 10:30 बजे बादल छा गए और थोड़ी देर में झमाझम बारिश शुरू हो गई। सामान्य से तेज हवा के साथ हुई मूसलधार बारिश से लोगों को उमस से राहत मिली। तापमान में भी गिरावट हुई है। करीब आधा घंटे से अधिक तेज बारिश हुई। इसके बाद बूंदाबांदी होती रही। मौसम विभाग के वैज्ञानिक डॉ. मनमोहन सिंह के मुताबिक अगले 24 घंटे में और बारिश होने की संभावना है। कृषि विज्ञान केंद्र नियामतपुर के कृषि वैज्ञानिक डॉ. एनसी त्रिपाठी के मुताबिक बारिश होने से धान की रोपाई को काफी फायदा होगा। गन्ना आदि सभी फसलों के लिए बारिश फायदेमंद है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें