फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

GST Reforms 2025: व्यापारी बोले- साइकिल का कारोबार भरेगा उड़ान, सीमेंट सस्ता होने से निर्माण में आएगी तेजी

केंद्र सरकार ने जीएसटी के दो स्लैब खत्म करते हुए 175 से अधिक वस्तुओं को सस्ता करने का रास्ता साफ कर दिया है। साइकिल, सीमेंट समेत कई वस्तुओं के सस्ते होने से लोगों को राहत मिलेगी। मकान बनाना सस्ता होने की उम्मीद जगी है। वहीं साइकिल का कारोबार एक फिर से उड़ान भर सकेगा। शाहजहांपुर के कर विशेषज्ञ अक्षत सक्सेना ने बताया कि केंद्र सरकार के निर्णय का सीधा असर आम जनता, कारोबार व राज्यों की आय पर पड़ेगा। रोजमर्रा की जरूरत की वस्तुओं पर जीएसटी 12 से पांच प्रतिशत कर दी है। इससे छोटे दुकानदारों की बिक्री भी बढ़ेगी। महंगाई का दबाव कम होगा और त्योहारों में खपत बढ़ेगी। व्यापारियों को बढ़ती मांग का सीधा फायदा होगा। बिल्डिंग मैटेरियल एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरेंद्र सेठी ने कहा कि सीमेंट पर 28 के बजाय 18 प्रतिशत जीएसटी होने से मार्केट में उछाल आएगा। बशर्ते कंपनियां अपने रेट नहीं बढ़ाएं। जीएसटी स्लैब कम होने से लोग निर्माण शुरू करा सकेंगे। इससे आमजन को फायदा हेागा। सरकार का निर्णय काफी हद तक बेहतर है। इमारतें, कॉलोनी बनने से देश का विकास होगा। व्यापारी भी लाभ उठाएंगे। साइकिल व्यापारी रनदीप सिंह बग्गा ने कहा कि अभी तक साइकिल की मांग काफी कम थी। साइकिल पर टैक्स स्लैब पांच प्रतिशत रह जाने से साइकिल की बिक्री बढ़ जाएगी। अब प्रत्येक व्यक्ति साइकिल खरीद सकेगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें