फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहजहांपुर के कांट क्षेत्र में करंट लगने से दादा-पोते की मौत

शाहजहांपुर के कांट थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह दर्दनाक हादसा हुआ। गांव अभायन में बुधवार सुबह पंखे में उतरे करंट की चपेट में आकर दादा और पोते की मौत हो गई। गांव अभायन निवासी जगदीश (50 वर्ष) के घर में जमीन पर रखे पंखे में किसी तरह करंट उतर आया। जैसे ही उनके पौत्र राज (आठ वर्ष) ने पंखे को छुआ, वह जमीन पर गिरकर छटपटाने लगा। उसे छटपटाते देखकर जगदीश दौड़कर उसे बचाने आए तो वह भी करंट की चपेट में आ गए। दोनों की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर थाना पुलिस ने गांव पहुंचकर जांच पड़ताल की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें