फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहजहांपुर में छात्राओं को सर्वाइकल कैंसर से बचाव को लेकर किया जागरूक

शाहजहांपुर में उड़ान एक उम्मीद संस्था ने शनिवार को आर्य कन्या इंटर कॉलेज में सर्वाइकल कैंसर को लेकर जागरूकता अभियान पर गोष्ठी का आयोजन किया। इसमें वरिष्ठ डॉ. पुनीता अग्रवाल ने स्कूल की छात्राओं, शिक्षिकाओं एवं स्टाफ को सर्वाइकल कैंसर के टीकाकरण के बहुमूल्य जानकारी दी। उन्होंने टीके की उपयोगिता और महत्व में बारे में जानकारी दी। संस्था की अध्यक्ष नीलम गुप्ता ने बताया कि समाज में कैंसर के टीके के विषय में जागरूकता नगण्य है। उनकी संस्था पिछले दो माह से कई स्कूलों में जागरूकता अभियान कर चुकी है। डॉ. पुनीता अग्रवाल, सहसचिव रेखा मोदी और मीडिया प्रभारी रश्मि गुप्ता के सहयोग रहा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें