फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur: गौतम मौर्य हत्याकांड, गुस्साए लोगों ने हाईवे पर किया जाम, सभी आरोपियों के एनकाउंटर की मांग

शाहजहांपुर के कांट क्षेत्र के कमलनैनपुर गांव निवासी गौतम मौर्य की हत्या के बाद हिंदू संगठनों और ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। शनिवार को पूर्वाह्न साढ़े 11 बजे लोगों ने लिपुलेख-भिंड हाईवे पर ट्रैक्टर-ट्रॉली खड़ी कर जाम लगा दिया। प्रदर्शनकारियों ने हत्या के सभी आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और उनका एनकाउंटर किए जाने की मांग की। शनिवार की रात गौतम मौर्य की चाकू से गोदकर हत्या के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी समीर को गिरफ्तार कर आलाकत्ल बरामदगी के दौरान हुई मुठभेड़ में घायल किया था। पूर्वाह्न में परिजन व हिंदू संगठन के पदाधिकारी कांट थाने के सामने पहुंचे और जाम लगा दिया। इस बीच जोरदार तरीके से नारेबाजी की गई। जाम की सूचना मिलते ही सीओ सदर शुभम मौर्य पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों व परिजनों को समझाने का प्रयास करते रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें