शाहजहांपुर में वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना के बड़े भाई कमलेश खन्ना की पत्नी सरला खन्ना का मंगलवार को निधन हो गया था। बुधवार को गर्रा नदी के किनारे स्थित मोक्षधाम पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम यात्रा में प्रदेश सरकार के कई मंत्री भी शामिल हुए। उन्होंने सरला खन्ना के निधन पर शोक जताया।