फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: गन्ना मूल्य बढ़ाने के लिए किसान यूनियन ने निकाला जुलूस, डीएम को सौंपा ज्ञापन

शाहजहांपुर में भारतीय किसान यूनियन ने गन्ना मूल्य पांच सौ रुपये प्रति कुंतल किए जाने की मांग को लेकर मंगलवार को जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। इस बीच डीएम को संबोधित ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को दिया गया। दोपहर में यूनियन के पदाधिकारी और कार्यकर्ता जीआईसी खेल मैदान में एकत्रित हुए। यहां से जुलूस के रूप में नारेबाजी करते हुए कलक्ट्रेट की ओर कूच कर गए। डीए को दिए ज्ञापन में गन्ना मूल्य 500 रुपये प्रति कुंतल कराने, युवाओं को रोजगार देने, गोशालाओं की जांच कराने, चारागाह, खलिहान व तालाबों को कब्जामुक्त कराने, वृद्धावस्था पेंशन अन्य राज्य के समान पांच हजार रुपये प्रति महीने दिए जाने की मांग की गई। प्रदर्शन करने वालों में जिलाध्यक्ष ओमकार सिंह कुशवाहा, महिला जिलाध्यक्ष रेशमा कुशवाहा, पूजा कश्यप, डॉ.शैलेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें