फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : मोबाइल फोन को लेकर हुआ विवाद, जमकर चले लाठी-डंडे, 10 लोग घायल

शाहजहांपुर के कलान क्षेत्र के गांव मनेवा में होली के दिन मोबाइल को लेकर दो पक्षों में विवाद ही गया। लाठी-डंडे चलने से दस लोग गंभीर घायल हो गए। उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। गांव के राम अवतार के घर के सामने एक व्यक्ति का मोबाइल गिर गया था। उनके भाई ने मोबाइल उठा लिया और कहा कि जिसका मोबाइल हो वह ले जाए। इसे लेकर दूसरे पक्ष ने उनके घर पर हमला कर दिया। लाठी डंडे से पीटकर घायल कर दिया। विवाद में राम अवतार, राम बहादुर, पंचराम, फूलमती, मुकेश, राम खिलाड़ी, मोहित, नेमी,विनोद, गीता आदि घायल हो गए। उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें