शाहजहांपुर के आर्य कन्या इंटर कॉलेज में पांच दिवसीय गाइड शिविर का शुक्रवार को समापन हो गया। डीआईओएस हरिवंश कुमार ने शिविर में प्रतिभागी गाइड को प्रशस्ति पत्र का वितरण किया। गाइड को दीक्षा प्रदान की गई। डीआईओएस ने छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए गाइड के नियमों पर चलने का आह्वान किया। सचिव डॉ. अमीर सिंह ने जंबूरी में जाने वाले बच्चों को आशीर्वाद दिया। जिन छात्राओं के पास यूनिफॉर्म नहीं है उनको स्कार्फ लगाकर प्रशिक्षण देने के निर्देश दिए। डॉ. सरिता गुप्ता ने प्रवेश प्रथम सोपान व द्वितीय सोपान, राज्यपाल पुरस्कार और राष्ट्रपति अवार्ड के संबंध में जानकारी दी। इससे पहले छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस मौके पर विद्यालय की प्रधानाचार्य अनुपमा मौर्य, डॉ. शाहिस्ता नसीम, शिक्षक संघ से राजेश शर्मा, गौरव पांडे, सुरभि खुराना, सुनीता देवी, नील दीक्षित, शिखा सिंह, शाइस्ता नसीम आदि मौजूद रहे।