शाहजहांपुर में सावन के दूसरे सोमवार को शिवालयों में शिवभक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। भोर से ही श्रद्धालु मंदिरों में पहुंचने लगे। बाबा त्रिलोकी नाथ मंदिर में सुबह चार बजे से ही शिवभक्तों की लाइन लग गई। लंबी लाइन में लगने के बाद भक्तों ने भोले बाबा का जलाभिषेक किया। इसी तरह बाबा विश्वनाथ मंदिर, वनखंडी नाथ मंदिर, चौकसीनाथ मंदिर, कलान के पटना देवकली स्थित शिव मंदिर, बंडा के सुनासिरनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं की दर्शन के लिए लाइन लगी रही। वहीं, गोला गोकर्णनाथ जाने के लिए बड़ी संख्या में कांवड़िये शहर से गुजरते रहे। इस कारण जलालाबाद, रोजा, मीरानपुर कटरा में हाईवे पर बड़े वाहनों का रूट डायवर्जन किया गया।