शाहजहांपुर में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के संविदा कर्मचारियों ने दो माह से मानदेय न मिलने के विरोध में बृहस्पतिवार से कार्य बहिष्कार शुरू कर दिया। इससे जिले में स्वास्थ्य सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हुई हैं। मरीजों को बिना जांच और इलाज के लौटना पड़ा। तिलहर सीएचसी सहित कई अस्पतालों में दवा वितरण बाधित रहा। कर्मचारियों का कहना है कि मानदेय न मिलने से परिवार का खर्च चलाना मुश्किल हो गया है। तिलहर सीएचसी प्रभारी ओमेंद्र राठौर ने तीन दिवसीय हड़ताल की पुष्टि करते हुए डॉक्टरों और स्टाफ की कमी स्वीकार की।