फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : शाहजहांपुर में चाइनीज मांझे से गला कटने से सिपाही की मौत

मुकेश कुमार Updated Sat, 11 Jan 2025 04:08 PM IST

शाहजहांपुर में चाइनीज मांझे से गला कटने से सिपाही शाहरुख हसन (32 वर्ष) की मौत हो गई। शनिवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे वह बाइक से बरेली मोड़ जा रहे थे। उसी दौरान उनके गले में मांझा फंस गया, जिससे गला कट गया। वह बाइक समेत सड़क पर गिर गए। स्थानीय लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। एसपी राजेश एस. ने बताया कि सिपाही के गले में मांझा फंस गया था, जिससे यह दुखद घटना हुई है। मामले में अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें