शाहजहांपुर में सफाई व्यवस्था चौपट होने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नगर निगम में प्रदर्शन किया। अपर नगर आयुक्त को ज्ञापन देकर सफाई व्यवस्था ठीक कराने की मांग की। जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ता बुधवार दोपहर नगर निगम कार्यालय पहुंचे। नारेबाजी करते हुए सफाई व्यवस्था पर सवाल खड़े किए। उप्र कांग्रेस कमेटी के सचिव अनूप वर्मा ने कहा कि शहर में सफाई व्यवस्था की हालत ठीक नहीं है। कूड़े का समय से उठान नहीं होता है। गंदगी के ढेर लगे रहते हैं। यह हाल शहर के अधिकतर वार्डों का है। खासकर निसरजई मोहल्ला में सफाई व्यवस्था काफी खराब है। उन्होंने सफाई व्यवस्था ठीक करने की मांग की है। इस दौरान फुरकान, सैयद रहमान, मोहम्मद कलीम, मोहम्मद परवेज, नसीम खान, साजिद आदि मौजूद रहे।