शाहजहांपुर में ऑल इंडिया महिला कांग्रेस के निर्देश पर शनिवार को जिला कमेटी ने महंगाई के खिलाफ अनूठा प्रदर्शन किया। शहीद उद्यान पार्क के पास बैठकर डीजल, पेट्रोल, रसोई गैस के दामों की बढ़ोतरी का विरोध करते हुए को चूल्हे में लकड़ी जलाकर रोटी बनाई और गले में सब्जियों की माला पहनकर व ढोलक बजाकर गाना भी गया। महिला कांग्रेस की अध्यक्ष अर्चना बाल्मीकि के नेतृत्व में महिलाओं ने ढोलक बजाकर मेरे सैयां खूबी कामत है, महंगाई डायन खाए जात है...गीत गया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि रसोई गैस दामों में लगातार सरकार बढ़ोतरी कर रही है। इससे महिलाओं को घर चलाने में काफी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। सब्जियों के दाम आसमान छू रहे हैं। महिलाएं सब्जियों को गहना बनाकर पहनने पर मजबूर हो गई। इस मौके पर सीमा, संजना, रूबी, सायरा, बिठौली, देवी, रानी, ज्ञान, रीना शबनम पूजा नेहा खुशबू ,मीना ,कुमारी ,दीपा , अंजुम आदि मौजूद रही।