फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : शाहजहांपुर में नए सत्र के पहले दिन स्कूलों को सजाया, शिक्षकों ने फूल बरसाकर बच्चों का किया स्वागत

शाहजहांपुर में मंगलवार से बेसिक शिक्षा परिषद के नए सत्र का आगाज हो गया। पहले दिन अध्यापकों ने बच्चों का रोली से तिलक कर स्वागत किया। इस दौरान स्कूलों को सजाया गया। जिले में करीब 27 सौ परिषदीय विद्यालयों में साढ़े तीन लाख से ज्यादा बच्चे अध्ययनरत हैं। स्कूल चलो अभियान के तहत पहला चरण एक से 15 अप्रैल तक आयोजित किया जाएगा। स्कूल का समय सुबह आठ से दोपहर दो बजे तक रहेगा। पहले दिन मंगलवार को विद्यालयों को फूल-पत्ती, रंगोली, झंडियों, गुब्बारों से सजाया गया। विद्यालय आने वाले बच्चों का रोली-चंदन का टीका लगाकर, पुष्प देकर और माला पहनाकर स्वागत किया गया। मध्याह्न भोजन में बच्चों के लिए रुचिकर व्यंजन जैसे हलवा या खीर बनाया गया। द्वितीय चरण एक जुलाई से 15 जुलाई तक आयोजित किया जाएगा। रविवार के बाद सोमवार को भी अवकाश पड़ने के कारण शिक्षक मंगलवार को जल्दी स्कूल पहुंचे और तैयारियों को पूरा किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें