फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहजहांपुर में बच्चों ने निकाली स्कूल चलो रैली, लोगों को किया जागरूक

मुकेश कुमार Updated Wed, 02 Jul 2025 09:19 AM IST

शाहजहांपुर में नामांकन को बढ़ाने के लिए मंगलवार को भावलखेड़ा ब्लाक के नई बस्ती के छात्र-छात्राओं ने स्कूल चलो अभियान के तहत रैली निकाली। इस दौरान अभिभावकों से बातचीत कर बच्चों को स्कूल भेजने की अपील की गई। प्रधानाध्यापक राज कुमार तिवारी के नेतृत्व में नई बस्ती में रैली निकाली गई। बच्चों ने कतारबद्ध होकर नारे लगाए और घर घर जाकर लोगों को शिक्षा के बारे में जागरूक किया। उन्होंने ड्रॉप आउट बच्चों को स्कूल भेजने की अपील की। रैली में राजकुमार तिवारी ने कहा कि बच्चों को शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए सरकार प्रयास कर रही है। इसलिए बच्चों को स्कूल जरूर भेजें।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें