शाहजहांपुर। जिला कांग्रेस कमेटी ने कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन पर दतिया (मध्य प्रदेश) सीट पर हुए उपचुनाव में पार्टी प्रत्याशी की शानदार जीत पर खुशी मनाते हुए आतिशबाजी जलाई गई। इस बीच बिहार के बांकीपुर में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की परंपरागत सीट पर बूथ स्तर तक हुई हार की खुशी में मेलोडी टॉफी वितरण की गई। जिलाध्यक्ष रजनीश गुप्ता मुन्ना ने कहा कि दतिया की जीत जनता के विश्वास का प्रतीक है। जनता ने कांग्रेस की जनहितैषी नीतियों और भाजपा की नाकामियों को स्पष्ट रूप से नकारा है। बांकीपुर में बूथ स्तर तक हुई हार यह दर्शाती है कि भाजपा का प्रभाव घट रहा है। युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामजी अवस्थी ने कहा कि युवा पीढ़ी परिवर्तन चाहती है। दतिया की जीत और बांकीपुर का नतीजा युवाओं के बढ़ते समर्थन को दर्शाता है। सईद अंसारी, अनूप वर्मा, विन्देश्वरी राज, फुरकान अहमद कुरैशी, गौरव त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।