फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur: ऑनलाइन कारोबार को न्यायाधिकरण एक्ट के अधीन लाया जाए, व्यापारी नेता ने उठाई मांग

शाहजहांपुर में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल मिश्रा गुट के प्रदेश महामंत्री राजेंद्र गुप्ता ने कहा कि ऑनलाइन कारोबार की तस्वीर काफी भयानक है। व्यापारी की निगरानी के लिए श्रम कानून, खाद्य सुरक्षा समेत कई विभाग लगा दिए हैं, लेकिन ऑनलाइन आने वाले सामान की गुणवत्ता की कहीं जांच नहीं होती। इसे भी न्यायाधिकरण एक्ट के अधीन लाया जाए। रविवार को समीक्षा बैठक करने आए राजेंद्र गुप्ता ने एक मैरिज लॉन में पत्रकारों से बातचीत की। उन्होंने कहा कि ऑनलाइन कारोबार भी नियम और दायरे में आना चाहिए। व्यापारियों को भी उनके समान सुविधा दी जाए। तब व्यापारी भी उनका सामना करने के लिए तैयार हैं। गुप्ता ने जीएसटी की दरों में संशोधन पर खुशी जताई। कहा कि सुधार के बाद भी कई तरह की विसंगतियां हैं। इसे लेकर जल्द होने वाली प्रदेश की कोर कमेटी की बैठक में मंथन किया जाएगा। इससे पहले जिले में पहुंचने पर उनका फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष कुलदीप सिंह दुआ, जिला महामंत्री नाजिम खां, महानगर अध्यक्ष सुनील गुप्ता, धर्मपाल रैना, चंद्र प्रकाश गुलाटी, युवा जिलाध्यक्ष रोहित गुप्ता आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें