फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : बंदरों का स्विमिंग पूल... भीषण गर्मी में ऐसे पाई राहत, मजेदार है ये वीडियो

Sat, 25 May 2024 07:44 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

भीषण गर्मी से इंसान ही नहीं जानवर भी परेशान हैं। दिन में तो ऐसा लगता है मानो आसमान से आग बरसती हो। इससे राहत पाने के लिए पशु-पक्षी भी जतन कर रहे हैं। शाहजहांपुर के जैतीपुर क्षेत्र में शनिवार को गर्मी से राहत पाने के लिए बंदरों का झुंड गड्ढे में भरे पानी में उछल कूद करते देखा गया। दरअसल, खेड़ाबझेड़ा गांव में एक गड्ढे में पानी भरा हुआ है। गड्ढे के चारों तरफ पेड़ लगे हुए हैं। शनिवार दोपहर को कई बंदर पेड़ों से पानी में छलांग लगाकर उछल-कूद करते रहे। किसी ग्रामीण ने पानी में उछल-कूद करते बंदरों का वीडियो बना लिया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें