शाहजहांपुर में बीएसए दिव्या गुप्ता ने शुक्रवार को कांट विकासखंड के प्राथमिक विद्यालय सिमरा खेड़ा का निरीक्षण किया। यहां पर इंचार्ज प्रधानाध्यापक दीपारानी की उपस्थिति पंजिका पर अग्रिम हस्ताक्षर पाए जाने पर उन्हें निलंबित कर दिया गया है। स्कूल के शिक्षामित्र सुरेंद्र पाल सिंह के अग्रिम हस्ताक्षर पाए गए। उनको सेवा समाप्ति का नोटिस दिया गया।