फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन पर मनाया गया भारतीय रेल के बर्थडे, कर्मचारियों ने काटा केक

मुकेश कुमार Updated Thu, 17 Apr 2025 07:36 PM IST

भारतीय रेल का जन्मदिन बृहस्पतिवार को शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन पर धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर केक काटकर रेल कर्मियों व यात्रियों का मुंह मीठा कराकर खुशी मनाई गई। नरमू की ओर से आयोजित कार्यक्रम में सहायक मंडल मंत्री नरेंद्र त्यागी ने कहा कि रेलवे देश की रीढ़ है। रेलकर्मी होना सम्मान की बात है। रेलवे के उन्नति के साथ देश की उन्नति संभव है। बताया कि भारत में 16 अप्रैल 1853 को मुंबई बोरीबंदर से ठाणे तक 34 किलोमीटर के सफर से चलकर 172 वर्ष का सफर तय कर चुकी है। शाखाध्यक्ष राम औतार शर्मा, अजीत कुमार, रामबदन, सुनील वर्मा, प्रदीप, विश्वजीत, विक्रम, चंदा, मनोज कुमार, राकेश आदि मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें