शाहजहांपुर में लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर तिलहर पावर हाउस के सामने हाईवे पार करते समय बाइक बरेली की ओर जा रही कार से टकरा गई। इससे बाइक सवार गंभीर घायल हो गया। सीएचसी में डॉक्टर ने बाइक चालक को मृत घोषित कर दिया। कांग्रेस के नगर अध्यक्ष प्रोफेसर जाने आलम ने बताया कि जिस स्थान पर हादसा हुआ है, वहां अक्सर हादसे होते रहते हैं। यहां पर स्पीड ब्रेकर बनाए जाने और अन्य सुरक्षा उपाय कराने के लिए प्रशासनिक अधिकारियों को कई बार ज्ञापन दिया जा चुका है। इसके बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की गई। सुरक्षा उपाय अपनाए जाते तो शायद हादसा न होता।