फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur: सड़क सुरक्षा के तहत निकाली बाइक रैली, लोगों को यातायात नियमों का पालन करने का संदेश

शाहजहांपुर में सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से रविवार को बाइक रैली निकाली गई। इस दौरान लोगों को नियमों का पालन करने के लिए शपथ भी दिलाई गई। पुलिस लाइन से बाइक रैली का शुभारंभ सीओ यातायात संजय कुमार ने हरी झंडी दिखाकर किया। रैली बस स्टेशन, कवि तिराहा होते हुए पुलिस लाइन में समाप्त हुई। रैली में पुलिस के जवानों समेत 70 लोग शामिल हुए। सीओ ने जनमानस को सड़क सुरक्षा में अपना योगदान देने और दुर्घटनाओं को न्यून करने में अपना सहयोग देने की अपील की। एआरटीओ प्रवर्तन हरिओम, यात्री कर अधिकारी आरपी गौतम, यातायात निरीक्षक बच्चू सिंह यादव, उपनिरीक्षक विनय पांडेय आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें