फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : सर्वाइकल कैंसर से बचाव टीकाकरण से ही संभव, शाहजहांपुर में हुआ जागरूकता कार्यक्रम

शाहजहांपुर में उड़ान एक उम्मीद संस्था की ओर से आर्य महिला इंटर कॉलेज में सर्वाइकल कैंसर वैक्सीन जागरूकता अभियान का आयोजन किया। कार्यक्रम में डॉ.पुनीता अग्रवाल और डॉ.दीपा दीक्षित ने रोग की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि अभी हमारे देश में सर्वाइकल कैंसर के विषय में जागरूकता बहुत कम है। इस बीमारी से हर आठ मिनट पर एक मौत होती है। ऐसे में बीमारी से बचाव अत्यंत आवश्यक है। बचाव वैक्सीन से संभव है। सरकार जल्द ही टीकाकरण शुरू कराएगी। संस्था की अध्यक्ष नीलम गुप्ता ने बताया कि संस्था निरंतर स्कूलों और अन्य स्थानों पर जागरुकता कैंप लगा रही है,ताकि आने वाले समय में वैक्सीन के लिए सभी तैयार रहे। प्रधानाध्यापिका पूनम कटियार, सचिव सोनिया गुप्ता, डॉ. दीपा दीक्षित, मीडिया प्रभारी रश्मि गुप्ता आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें