शाहजहांपुर में अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आर्य महिला डिग्री कॉलेज में गुरुवार को पुलिस की पाठशाला का आयोजन हुआ। इसमें अपर पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार अवस्थी ने छात्राओं को साइबर अपराध से बचाव के लिए जागरूक किया। उन्होंने कहा कि मोबाइल फोन से अपराध अधिक हो रहे हैं। फोन से कोई ऐसा फोटो ना खींचे, जो अपने परिवार को नहीं दिखा सकते हैं। क्योंकि कोई भी डिलीट किया हुआ फोटो आसानी से रिकवर हो सकता है। उन्होंने कहा कि अनजान वीडियो कॉल को बिल्कुल रिसीव ना करें। साइबर अपराधी इसका फायदा उठाते हैं और ब्लैकमेल करते हैं। ऐसी कोई घटना हो तो तुरंत ही पुलिस की मदद ले। उन्होंने हेलमेट लगाकर दो पहिया वाहन चलाने पर जोर दिया।