फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहजहांपुर के पुवायां में खाद के लिए हंगामा, नाराज किसानों ने हाईवे पर लगाया जाम

मुकेश कुमार Updated Thu, 07 Aug 2025 05:11 PM IST

शाहजहांपुर के पुवायां में बृहस्पतिवार को यूरिया खाद नहीं मिलने से नाराज किसानों ने हाईवे पर जाम लगा दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जाम खुलवाकर खाद का वितरण शुरू कराया। पुवायां क्षेत्र के गांव मुड़िया कुर्मियात की सहकारी समिति गांव सबली कटेली में हाईवे किनारे पर है। किसानों ने बताया कि वह तीन दिन से यूरिया खाद लेने के लिए चक्कर लगा हैं लेकिन खाद नहीं मिल पा रही है। बृहस्पतिवार को भी क्षेत्र के तमाम किसान एकत्र हुए लेकिन खाद का वितरण शुरू नहीं हुआ तो नाराज किसानों ने सुबह दस बजे मैगलगंज-पूरनपुर हाईवे पर सबली टोल प्लाजा के पास जाम लगा दिया। जानकारी पाकर पुवायां थाने से पुलिस मौके ओर पहुंची और किसानों को समझाकर पूर्वाह्न 11:15 बजे जाम खुलवाया। इसके बाद पुलिस की देखरेख में समिति पर खाद का वितरण शुरू कराया गया। इससे किसानों ने राहत की सांस ली।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें