फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : अक्षय नवमी पर शाहजहांपुर में सुहागिनों ने आंवला पेड़ का किया पूजन

शाहजहांपुर में अक्षय नवमी पर सुहागिनों ने आंवला के पेड़ का पूजन कर सुख समृद्धि की कामना की। इस दौरान कथा सुनी गई। फिर परिवार के साथ बैठकर प्रसाद ग्रहण किया। रविवार को सुबह से ही सुहागिनें आंवला पूजन में जुटना शुरू हो गईं। शहर के इंदिरा नगर स्थित ऋषि आश्रम में भी सुहागिनें आंवला पूजन के लिए पहुंचीं। सुहागिनों ने आंवले के पेड़ को तिलक लगाया और 108 परिक्रमा कर कलावा बांधा। परिक्रमा के दौरान सुहागिनों ने भगवान विष्णु से सुख और समृद्धि की कामना की। उसके बाद पेड़ के नीचे ही बैठकर प्रसाद स्वरूप पूड़ी, सब्जी, खीर आदि ग्रहण किया। ब्राह्मणों को भी आदर के साथ प्रसाद ग्रहण कराया। साथ ही उन्हें दान दक्षिणा दिया। मान्यता है कि अक्षय नवमी से पूर्णिमा तक आंवले के पेड़ पर भगवान विष्णु का वास होता है और उनके पूजन से सारी मनोकामना पूर्ण हो जाती है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें