शाहजहांपुर में एडीएम वित्त एवं राजस्व अरविंद कुमार शनिवार को अपनी पत्नी के साथ वृद्धाश्रम पहुंचे। एडीएम ने बेटा बनकर बुजुर्गों का हाल जाना। उनके साथ भोजन किया और फल भी बांटे। वृद्धाश्रम में बीमार मिली एक बुजुर्ग महिला को एंबुलेंस से राजकीय मेडिकल कॉलेज भेजा। बुजुर्ग के अच्छे इलाज के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य से फोन पर बात भी की।