शाहजहांपुर में कांट थाना पुलिस टीम ने सोमवार रात ददरौल मोड़ पर 69,500 रुपये के नकली नोटों के साथ पकड़े गए निगोही थाना क्षेत्र के ऊनकलां गांव के साहिल हसन उर्फ सन्ने को मंगलवार दोपहर न्यायालय में पेश किया। इसके बाद आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है। आरोपी से बरामद नकली नोटों में 500 के 129 और 200 के 25 नोट हैं। पुलिस के मुताबिक पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह दिल्ली में नौकरी करता था। जहां उसकी मुलाकात कासगंज के युवक से हुई। उसी ने उसे नकली नोट दिए थे। वह काफी नोट बाजार में चला भी चुका है।