फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur: महानंदपुर के टोल प्लाजा पर लग रही वाहनों की कतार, चालक हो रहे परेशान

Sat, 25 Jul 2026 05:35 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, पुवायां (शाहजहांपुर)

शाहजहांपुर-पलिया हाईवे पर गांव महानंदपुर के पास बनाया गया टोल प्लाजा वाहन चालकों की मुसीबत बन रहा है। यहां फास्टैग से रुपये काटने में देरी के चलते वाहनों की लाइनें लग जाती हैं। वाहन चालकों ने बताया कि टोल प्लाजा के कर्मचारी एक लेन ही चलाते हैं। शिकायत करने पर कर्मचारियों के ठीक से जवाब न देने के कारण यहां आए दिन विवाद होता रहता है। कई बार वाहनों में लगे फास्ट टैग से टोल कटने में काफी समय लगता है। टोलकर्मी वाहन को कई बार आगे-पीछे करने को कहते हैं, इसके बाद भी कई बार टोल नहीं कटने पर वाहन को निकाला जाता है, तब तक पीछे लंबी लाइन लग जाती है।

तीन दिन पूर्व भाकियू टिकैत गुट के जिलाध्यक्ष अनिल सिंह यादव के नेतृत्व में किसानों ने कर्मचारियों पर अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन भी किया था और आधे घंटे के लिए टोल को फ्री करा दिया था। टोल प्लाजा पर बाइकों के निकलने के लिए साइड में बहुत कम जगह छोड़ी गई है। साइड में कीचड़ भी हो गया है, जिस कारण कई बार बाइक सवार गिरकर चोटिल हो जाते हैं। 

टोल मैनेजर प्रवीण योगी ने बताया कि टोल पर एनएचएआई की ओर से ही फ्री वाले वाहनों के लिए साइड पटरी नहीं बनाई गई है। बारिश का मौसम है, फास्ट टैग पर मिट्टी लग जाती है, इससे स्कैन करने में दिक्कत होती है और समय लग जाता है। कई वाहनों के फास्ट टैग रिचार्ज न होने के कारण भी वाहन लेन में फंस जाते हैं और पीछे अन्य वाहनों की लाइन लग जाती है। कर्मचारी अगर अभद्र व्यवहार करता है तो सूचित किया जाना चाहिए, इसके लिए एनएचएआई की ओर से कार्रवाई के लिए सख्त नियम बनाए गए हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें