फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur: वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने विद्युत उपकेंद्र का किया शिलान्यास, उपभोक्ताओं को मिलेगा लाभ

Thu, 09 Apr 2026 05:02 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

शाहजहांपुर के भावलखेड़ा क्षेत्र के चकभिटारा में संसदीय कार्य व वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने बृहस्पतिवार को 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र के लिए भूमि पूजन व शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि विद्युत उपकेंद्र के बनने से किसान उपभोक्ता के साथ उद्योगों को लाभ मिलेगा। नौ करोड़ 90 लाख रुपये की लागत से उपकेंद्र छह महीने में बनकर तैयार हो जाएगा। इसका लाभ क्षेत्र के किसानों के साथ उद्योगों व अन्य ग्रामीण क्षेत्रों को मिलेगा। 24 घंटे निर्बाध विद्युत आपूर्ति होगी। इससे ग्रामीणों को लाभ मिलेगा। 

वित्त मंत्री ने कहा कि विद्युत उपकेंद्र के निर्माण से आसपास के इलाकों में लंबे समय से चली आ रही वोल्टेज की समस्या एवं बार-बार होने वाली बिजली कटौती से लोगों को स्थायी निजात मिलेगा। उपकेंद्र के चालू हो जाने के बाद उपभोक्ताओं को बाधा रहित व गुणवत्तापूर्ण विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जायेगी। घरेलू, व्यावसायिक एवं कृषि कार्यों को काफी सहूलियत होगी। विद्युत उपकेंद्र निर्माण क्षेत्र के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। 

ददरौल विधायक अरविंद सिंह, मध्यांचल विद्युत वितरण निगम की प्रबंध निदेशक रिया केजरीवाल, एसई अनुज प्रताप सिंह, जोन चीफ विद्युत बरेली राघवेंद्र सिंह, ओपी वर्मा, आईआईए के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक अग्रवाल, उद्योगपति सुरेश सिंघल, भाजपा नेता सुरेंद्र वाल्मीकी, प्रदीप अग्रवाल, हर्ष अग्रवाल, सहित विद्युत विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें