फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहजहांपुर: महंगाई के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन, तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Updated Mon, 24 Aug 2026 03:12 PM IST

शाहजहांपुर में बढ़ती महंगाई के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोमवार को राजीव चौक पर प्रदर्शन किया। इसके बाद राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार को सौंपकर आवश्यक वस्तुओं की कीमतों पर प्रभावी नियंत्रण की मांग की।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन में कहा कि लगातार बढ़ती महंगाई से गरीब, किसान, मजदूर, छोटे दुकानदार और मध्यम वर्गीय परिवारों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। चीनी, आटा, दाल, खाद्य तेल समेत रोजमर्रा की आवश्यक वस्तुओं के दाम बढ़ने से घरेलू बजट बिगड़ गया है। महंगाई का सबसे अधिक असर गरीब और मध्यम वर्ग की रसोई पर पड़ रहा है।

उन्होंने सरकार से आम जनता की परेशानियों को गंभीरता से लेते हुए आवश्यक वस्तुओं की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए तत्काल प्रभावी कदम उठाने की मांग की।

इस दौरान ब्लाक अध्यक्ष सत्येंद्र त्रिवेदी, किसान कांग्रेस अध्यक्ष अरुणोद मिश्रा, नगर अध्यक्ष आशीष तिवारी, रवि शुक्ला, आलोक शुक्ला, कमलकांत शुक्ला, राजीव राजे, कुलदीप गुप्ता, राहुल मौर्या, सुनील कुशवाहा, आनंद आर्य, राहुल मिश्रा, राममोहन मिश्रा, केशव त्रिवेदी, विक्रम मिश्रा, रीतराम पांडेय और नागेश शर्मा मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें