फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: भीषण गर्मी में 21 घंटे ठप रही बिजली आपूर्ति, गुस्साए लोगों ने लगाया जाम, पुलिस से नोकझोंक

Sat, 15 Aug 2026 06:32 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

शाहजहांपुर जिले में बदायूं के उसावां से कलान कस्बे को आने वाली 33 केवी लाइन में फाल्ट होने से करीब 21 घंटे तक बिजली आपूर्ति ठप रही। इससे गुस्साए लोगों ने शनिवार दोपहर करीब तीन बजे परौर चौराहे पर जाम लगा दिया। जाम खुलवाने पहुंची पुलिस से लोगों की नोकझोंक भी हुई। पुलिस ने लोगों को समझाकर करीब एक घंटे बाद जाम खुलवाया। इस दौरान कांवड़ यात्री भी जाम में फंसे रहे।

शुक्रवार को कांवड़ यात्रा निकलने के दौरान करीब तीन घंटे तक बिजली लाइन बंद रखी गई थी। इसके बाद आपूर्ति शुरू की गई तो 33 केवी लाइन में फाल्ट हो गया। इससे शुक्रवार रात से ही कस्बे की बिजली गुल हो गई। पूरी रात बिजली न आने से लोगों को गर्मी में परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं, बिजली न होने से पेयजल का संकट भी खड़ा हो गया।

जाम में फंसे कांवड़िये 
शनिवार को दिनभर बिजली बहाल न होने से लोगों का गुस्सा बढ़ गया। दोपहर करीब तीन बजे बड़ी संख्या में लोग परौर चौराहे पर पहुंच गए और जाम लगा दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाने का प्रयास किया। इस दौरान पुलिस और लोगों के बीच नोकझोंक भी हुई। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस ने जाम खुलवा दिया। जाम में फंसे कांवड़ यात्रियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। जाम लगाने पर बिजली आ गई, पर कुछ देर के बाद लोकल फॉल्ट होने पर आपूर्ति बाधित हो गई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें