सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मेंहदावल में इलाज के दौरान महिला मरीज की मौत से स्थिति बिगड़ गयी। इस दौरान परिजनों ने जमकर हंगामा काटा। सूचना पर पुलिस क्षेत्राधिकारी, थानाध्यक्ष तथा स्थानीय विधायक मौके पर पहुंचे। मामला तब शांत हुआ जब पुलिस ने मृतक महिला के परिजनों से तहरीर लेते हुए मुकदमा दर्ज करने की बात कही। विधायक ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक से जमकर सवाल जवाब किया और पुलिस को मामले में मुकदमा दर्ज करने की बात कही।