मुंडेरवा क्षेत्र के सिसवा पांडेय गांव में भूसा रखने को लेकर मंगलवार को हुए विवाद में एक व्यक्ति की उंगली काट दी गई थी। पुलिस ने इस मामले में दो पर प्राथमिकी दर्ज की थी। शुक्रवार की शाम को दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय प्रस्तुत करते हुए जेल रवाना कर दिया। आरोपियों की निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल किए गए लोहे की आरी और बांस का डंडा बरामद किया है।