कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के नेदुला में हाईवे पर रात में तीन ट्रक एक साथ टकरा गए। इसके चलते दो घंटे तक हाईवे जाम रहा। इस बात की जानकारी पाकर पुलिस और यातायात के लोग मौके पर पहुंचे और क्रेन बुलवाकर ट्रकों को अलग अलग किया। तब जाकर मौके से जाम हटाया जा सका। बाद में ट्रकों के सामानों को दूसरे ट्रकों में भरा गया तथा ट्रेलर के लिए अलग से इंजन बुलाया गया। तब जाकर उनको मौके से हटाया जा सका। इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ है।