किसानों के फसलों की सिंचाई के लिए लगभग 20 वर्ष पूर्व सरयू नहर खंड 7 बस्ती द्वारा महुली राजवाहा माइनर की खुदाई हुई थी। नहर की खुदाई के बाद से आज तक इस माइनर में नहर का पानी नहीं आ सका है, जिससे दर्जनों गांवों के किसानो के फसलों की सिंचाई बाधित है। सफाई के नाम पर लाखों रुपये तो खर्च होते हैं लेकिन इस नहर में पानी नहीं आने से सैकड़ों हेक्टेयर फसल सिंचाई से वंचित रहती है।