फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खतौनी में गलत अंकन को लेकर चपरापूर्वी के ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

धनघटा तहसील के छपरा पूर्वी गांव के ग्रामीणों ने अपनी जमीन सरकारी दस्तावेजों में दर्ज होने से नाराज होकर बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। इस दौरान डीएम को ज्ञापन देकर उसे सही खतौनी में दर्ज कराने की मांग की। ग्रामीण परमजीत चौहान, घनश्याम शर्मा, रामप्रवेश, गिरीश चंद्र, शिवमंगल, मंगरु, राममिलन, प्रभुनाथ, नीरज कुमार, विशाल, अशोक कुमार, नर्सिंग कुमार, जमुना, अमरेश पाल आदि ने कहाकि लोगों की भूमि को सरकारी अथवा अन्य श्रेणी में दर्ज कर दिया गया है। ग्रामीणों के अनुसार, ग्राम चपरा पूर्वी तथा कोचरी की सभी गाटा संख्याएं श्रेणी 6-2 अकृषिक भूमि स्थल, सड़कें, रेलवे भवन और ऐसे दूसरे उपयोगों में दिख रही हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें