नगर पालिका क्षेत्र के पुराने मीट मंडी रोड पर जाम और टूटी नालियों की वजह से जरा सा बारिश होने पर सड़कों पर पानी भरा जा रहा है। इससे आने जाने वाले राहगीरों और स्कूली बच्चों को काफी मुसीबत का सामना करना पड़ रहा है। सड़क किनारे बड़ा नाला गहरा है और नल का पानी सड़क के बराबर बह रहा है। सड़क पर पानी भर जाने के कारण छोटे बच्चों को नाले पर चढ़कर जाना पड़ता है, जिससे उन्हें फिसल कर नाले में गिरने का डर बना रहता है।