अत्याधुनिक मशीन से जिले में कूडा निस्तारण किया जा रहा है। एक नगर पालिका और सात नगर पंचायतों से निकलने वाले प्रतिदिन 100 टन कूड़े का निस्तारण मशीन के जरिए हो रहा है। ऐसे में 50 हजार मीट्रिक टन पुराने कूड़े का निस्तारण किया जा रहा है। डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने बताया कि कूड़ा निस्तारण होने से अब गंदगी से निजात मिलेगी। घर-घर कूड़ा उठाया जा रहा है। लोगों को चाहिए कि कम कूड़ा निकालें, जिससे की समय रहते उसका निस्तारण हो सके। कहा, आम लोग भी अपने आस-पास को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने में सहयोग करें।