कस्बे के एक मैरेज हाल में समाजवादी पार्टी की बूथ अध्यक्ष, सेक्टर प्रभारी और जोनल प्रभारियों की बैठक आयोजित की गई। इसमें आगामी विधानसभा चुनाव में जीत की तैयारी पर चर्चा की गई। पदाधिकारियों ने कहा कि विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत के लिए पार्टी कार्यकर्ता अभी से लग जाएं। वह लोगों को पार्टी की नीतियों को बताएं। इस अवसर पर पार्टी पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।