एसपी संदीप कुमार मीना ने शुक्रवार को महिला थाना का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पाई गई कमियों को दूर करने के निर्देश दिए। साथ ही साथ बैरक, कार्यालय, मालखाना, महिला हेल्प डेस्क आदि की जांच की। निरीक्षण के दौरान मिली कमियों पर नाराजगी व्यक्तकर संबंधित को फटकार लगाई। साथ ही अभिलेखों को अद्यतन रखने के आदेश दिए।