विकास खंड खलीलाबाद क्षेत्र के ग्राम कूईकोल निवासी शिवम यादव पुत्र रामललित यादव का चयन आगामी 2026में आयोजित हो रहे आईपीएल की फ्रेंचाइजी टीम दिल्ली कैपिटल के लिए नेट बॉलर के रूप में चयन हुआ है।उन्होंने अपने चयन से क्षेत्र ही नहीं जिले का भी नाम रोशन किया है। उनके चयन पर जिले सहित क्षेत्र की जनता ने खुशी का इजहार करते हुए उन्हें बधाई देने के साथ उनके उज्ज्ज्वल भविष्य की कामना की है।